Skip to main content

4thnation

8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे के मकान पर चली जेसीबी, यूपी सरकार की कार्रवाई

Alok 18 2

लखनऊ (उत्तरप्रदेश)। प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर और कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई की हैं। सरकार ने शनिवार को जेसीबी से विकास दुबे का मकान गिरा दिय़ा है। मकान को गिराने के लिए टीम आज जेसीबी मशीन लेकर कानपुर के बिकरु गांव पहुंची। इस दौरान, टीम के साथ भारी पुलिस बल भी गांव में मौजूद रहा। बताया गया है कि अपराधी विकास दुबे का घर गैर-कानूनी तरह से बनाया गया था। विकास दुबे अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
आपको बता दें कि गुरुवार देर रात विकास दुबे और उसके साथियों ने गांव में दुबे की तलाश में दबिश देने गए पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी थी। जिससे आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। हमले के बाद अपराधी पुलिस की एके-47, इंसास रायफल, ग्लॉक पिस्टल और 99 एमएम पिस्टल लूटकर फरार हो गए। इस घटना में 8 पुलिसकर्मियों ने जान गंवाई। गुरुवार की रात की इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ दोबारा हुई मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गये। इनमें से एक के पास से पुलिस से लूटा गया एक हथियार बरामद किया गया है।