Skip to main content

4thnation

युवती को घुमाने फिराने का झांसा देकर बनाए जबरिया शारीरिक संबंध, आरोपी गया जेल

युवती को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने और उसके जबरिया शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। पीडि़त युवती की शिकायत पर पुलिस ने दफा 376 के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

nashe me kishori.1

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मामला पद्मनाभपुर पुलिस चौकी है। युवती की गुमशुदगी उसके मामा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई थी। 19 वर्षीय युवती सोमवार की शाम से घर से लापता थी। शिकायत के दूसरे दिन लापता युवती मामा को मिल गई थी। युवती ने बताया कि त्रिलोचन बाल मंदिर में काम करने वाला सूर्यकांत सोना उसे घुमाने फिराने का झांसा देकर साथ ले गया था। रात में उसके साथ बाल मंदिर के एक कमरे में जबरिया शारीरिक संबंध बनाए। सबेरे कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर वह कहीं चला गया था। पीडि़ता द्वारा दरवाजा खटखटाए जाने पर राह चलते किसी व्यक्ति द्वारा दरवाजा खोला गया, जिसके बाद वह बाहर निकल पाई। इस मामले की शिकायत के आधार पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी इंदिरा कालोनी पोटियी निवासी सूर्यकांत सोना के खिलाफ दफा 376 के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्त में ले लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया है।