Skip to main content

4thnation

ग्रीन चौक पर हुआ हादसा, सायकल सवार की मौत

ग्रीन चौक पर एक सायकल सवार हादसे का शिकार हो गया। मृतक उरला से वापस ग्रीन चौक स्थित बस्ती आ रहा था, इसी दौरान किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर ने लगी गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्गटना के लिए जिम्मेदार वाहन की पतासाजी कर रही है।

cycle accident 0

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। घटना मंगलवार की रात लगभग 9.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार ग्रीन चौक बस्ती निवासी खली खान (45 वर्ष) उरला में घोडिय़ों को चारा देने के बाद सायकल से वापस आ रहा था। ओव्हर ब्रिज से उतरने के बाद ग्रीन चौक पर भारी वाहन से सायकल को ठोकर मार दी। इस ठोकर से खलील को गंभीर चोटें आई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।