Skip to main content

4thnation

अभिषेक मिश्रा हत्याकांड, डीजे अवकाश पर, फिर तीसरी बार टली फैसला की तारीख, अब 26 फरवरी नई तारीख तय

PicsArt 01 31 10.32.26

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। ट्विन सिटी के बहुप्रतिक्षित अभिषेक मिश्रा हत्याकांड पर शुुक्रवार को फिर से फैसला सुनाने की तिथि टल गई। विचारण न्यायालय के न्यायाधीश जीके मिश्रा के अवकाश पर होने के कारण फैसला नहीं सुनाया जा सका। प्रकरण पर फैसला सुनाए जाने की अगली तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई है।
गंगाजली एज्यूकेशन सोसायटी के डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा की हत्या का मामला पिछले 4 वर्ष से अदालत में विचारीधीन है। मामले के सभी पक्षों की गवाही के साथ सरकारी व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं के बीच जिरह भी हो गई है। जिसके बाद फैसला सुनाए जाने की तिथि 13 जनवरी निर्धारित की गई थी। इस तिथि को जिला न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण फैसला नहीं सुनाया जा सका था। जिसके बाद 28 जनवरी को वकीलों की हड़ताल से उपजी अव्यवस्था के कारण फैसला स्थगित कर दिया गया था। आज 14 फरवरी को जिला सत्र न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण एक बार फिर से फैसले की तारीख में परिवर्तन किया गया है।