Skip to main content

4thnation

किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए संबंध, आरोपी युवक गया जेल

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वालें आरोपी को पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है। ग्राम बोरसी निवासी युवक ने अपने पास के गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेम जाल में फांस लिया था। जिसके बाद वह शादी का झांसा देकर किशोरी का दैहिक शोषण भी करने लगा था। जिसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को होने पर इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई। पुलगांव पुलिस ने आरोपी लोमस सतनामी (23 वर्ष) के खिलाफ दफा 376 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तलाश प्रारंभ की थी। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया है।