Skip to main content

4thnation

हसंदेव एक्सप्रेस में युवक की लाश मिलने से हड़कंप

रायपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब हसंदेव एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई। यह घटना यात्रियों के बीच सनसनी का कारण बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी ने ट्रेन की सफाई के दौरान जनरल बोगी में युवक का शव देखा। यह दृश्य देखकर कर्मचारी के होश उड़ गए और तुरंत आरपीएफ पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की हर संभव एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और युवक के परिजनों की तलाश जारी है।

पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।