Skip to main content

4thnation

वैवाहिक कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

नई दिल्ली। वैवाहिक कलह से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में अपने घर में पंखे से लटक कर कथित तौर पर फांसी लगा ली। मृतक की पहचान लाहौरी गेट इलाके के फरशखाना निवासी आसिफ मुमताज (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार को एक व्यक्ति के पंखे से लटके होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने कहा मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक सफेद कपड़े के सहारे छत के पंखे से लटका हुआ पाया। आशिफ के भाई वसीम ने बताया वह वैवाहिक कलह से गुजर रहा था। अधिकारी ने कहा आसिफ की करीब आठ साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वह वजीराबाद में जूते-चप्पल की दुकान चलाता है।

सोमवार को एक पारिवारिक बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि दंपति अलग-अलग रहने वाले हैं। उन्होंने कहा एक अपराध टीम निरीक्षण कर रही है जबकि आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत कानूनी कार्यवाही चल रही है।