Skip to main content

4thnation

मोटर पंप लगाकर नदी का सीना चीर कर रहे थे रेत का अवैध खनन, प्रशासन ने जब्त किया बोट और पंप

Picsart 23 03 18 18 41 54 629

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। पाटन ब्लाक में ग्राम सिपकोना में खारुन नदी के किनारे बोट में मोटर पंप लगाकर अवैध तरीके से रेत का खनन किया जा रहा था। इस बात की सूचना प्रशासन को मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी को दिए। इसके पश्चात मौके पर पहुंचकर राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम ने बोट जब्त की और 700 घन मीटर रेत भी जब्त की। इस मामले में जिम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने माइनिंग विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पाटन एसडीएम विपुल गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर मीणा के निर्देश पर लगातार अवैध खनन की मॉनिटरिंग की जा रही है। आज सिपकोना के पास मोटर पंप का उपयोग कर रेत का खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। यहां पंप को बोट पर लगा कर पानी के अंदर से रेत की निकासी की जा रही थी। तत्काल अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की गई।

टीम ने मौके से बोट और पंप जब्त किया है। साथ ही स्थल से 700 घनमीटर रेत भी जब्त की। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार प्रकाश सोनी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एसडीएम ने बताया कि रेत के अवैध खनन पर प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी है। इस संबंध में सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।