Skip to main content

4thnation

मुंहबोली बहन के प्रेम विवाह से जिगरी दोस्त बने जानी दुश्मन, रक्षाबंधन से एक दिन पहले उजाड़ दिया बहन का सुहाग

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी में मंगलवार की रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या उसके ही एक पुराने दोस्त ने की है। इस हत्या की असल वजह आरोपी की मुंहबोली बहन के साथ दोस्त ने पहले अफेयर किया। फिर मौका देखकर उन्होंने छिपकर लव मैरिज कर लिया। जिसके बाद से दोंनो दोस्तों के बीच आपसी दुश्मनी हो गयी थीं। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस ने हत्या करके फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, नीरज नंदा श्याम नगर तेलीबांधा में रहता था। वो समान खरीदने बेचने का धंधा करता था। वहीं पास में उसका दोस्त राजेन्द्र राजपूत भी रहता है। दोनों पुराने अच्छे दोस्त थे। इसी बीच नीरज को राजेंद्र राजपूत की मुंह बोली बहन से प्यार हो जाता है। दोनों ने अफेयर के बाद 2 महीने पहले ही शादी की थी। ये बात आरोपी राजेन्द्र को पंसद नही आई। तभी से दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर वो आपसी दुश्मनी में बदल गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच आपसी दुश्मनी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी थी। मृतक और आरोपी दोनों को ये लगता था कि सामने वाला हमें मौका मिलते ही जान से मार देगा। फिर हुआ भी कुछ ऐसा ही मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे के करीब नीरज अपने घर के पास मौजूद था। तभी राजेंद्र चाकू लेकर वहां पहुंचा। उसने नीरज के पीठ और पेट में चाकू से 3 वार कर दिए। जिससे वो लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा। जिससे शरीर से खून बहने से उसकी मौत हो गयी।