Skip to main content

4thnation

मालिक को चूना लगाने कार ड्रायवर ने रची चोरी की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन आरोपियों को भेजा जेल

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। धमधा पुलिस ने दो दिन पहले कार सहित पांच लाख रुपए की चोरी के मामले का खुलासा किया है। हो गया है। चोरी की इस वारदात को स्वयं कार चालक ने अपने मालिक की रकम को हड़प करने के उद्देश्य से अंजाम दिलाया था। इस मामले में पुलिस ने कार चालक सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई नगदी रकम, कार बरामद कर ली गई है।

बता दें धमधा थाना में 19 जनवरी को रायपुर के मौहदापारा निवासी दिलशाद अली ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि वो अपनी डिजायर कार से रायपुर रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर खैरागढ़ गया था। वहां सवारी उतारने के बाद रायपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर युवराज वर्मा का 5 लाख रुपए पेमेंट खैरागढ़ के अशोक बरड़िया से लेकर वापस रायपुर जा रहा था। रास्ते में 10 बजे के करीब ठेलका चौक और बरहापुर के बीच वह रोड किनारे पेशाब करने रुका। उस समय चाबी कार में ही लगी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात लड़के मुंह में कपड़ा बांधकर आये। एक लड़का बाइक से उतरा और उसकी कार लेकर भाग गया। वो लोग धमधा की ओर भागे हैं। उसने बताया कि कार की डिक्की में 5 लाख रुपए भी थे।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर पडताल प्रारंभ की थी। पड़ताल के दौरा खैरागढ़ को जाने वाले 150 सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले तो सच सामने आ गया। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मामले का विश्लेषण करने पर पाया गया कि शिकायत लिखवाने वाला खुद ही इस मामले में कहीं न कहीं इनवाल्व है। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता दिलशाद अली (28 वर्ष) को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई खुद ब खुद बता दी। उसने बताया कि उसने इस पूरी वारदात को अंजाम अपने साथी सिकंदर (27 वर्ष) एवं सफात खान (22 वर्ष) के साथ मिलकर दिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 4 लाख रुपए नगद व घटना में प्रयुक्त कार जब्त किया गया। वहीं आरोपी सिकंदर निवासी मौदहापारा रायपुर के कब्जे से 40 हजार रुपये और सफात खान निवासी मौदहापारा रायपुर के कब्जे 24 हजार रुपए बरामद किया गया है।