भिलाई आईटीआई मैदान में बदमाशों ने की युवक की हत्या, परिजनों ने घेरा थाना, चार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई (छत्तीसगढ़)। भिलाई में खुर्सीपार के आईटीआई ग्राउंड में सिख समाज के युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव किया। मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह का बेटा था।

Picsart 23 09 16 13 57 22 747
मृतक मलकीत सिंह

खुर्सीपार थाना के तहत आईटीआई मैदान की घटना है। जहां शुक्रवार शनिवार की रात 30 वर्षीय युवक की हत्या हो गई। मृतक का नाम मलकीत सिंह उर्फ वीरू बताया जा रहा है। जो अपने एक दोस्त के साथ मोबाइल पर गदर 2 फिल्म देख रहा था। इसी दौरान युवकों ने उसकी बेदम पिटाई की।

उसके एक दोस्त को गले पर चाकू टिकाकर उसे घुटने के बल बैठाये रखा और उसके सामने वीरू की बेरहमी से पिटाई कर फरार हो गए। सभी आरोपी खुर्सीपार के बताए जा रहे हैं। घायल मलकीत को रात में ही उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ खुर्सीपार थाना पहुंचकर कर आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी तरुण निषाद, शुभम् लहरे उर्फ बल्लू, तसव्वुर, फ़ैसल खान को गिरफ्तार कर लिया है।