Skip to main content

4thnation

बेमेतरा में युवक की सिर कुचल कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Picsart 23 05 06 15 27 38 717

बेमेतरा (छत्तीसगढ़) अजीत राजपूत। जिले के ग्राम रौदा में पत्थर से सिर कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दिए जाने की वारदात सामने आई है। शनिवार सुबह बाड़ी जाने के रास्ते में लोगों ने व्यक्ति के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त मोहन साहू (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मामला बेमेतरा थानांतर्गत देवरबीजा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रौदा का रहने वाला राधेश्याम साहू शनिवार को अपनी बाड़ी की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला। उसने तुरंत आसपास के लोगों और देवरबीजा चौकी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि युवक के सिर को पत्थर से कुचला गया है, वहीं शरीर पर भी चोट के निशान मिले हैं।

युवक की पहचान रौद्रा गांव के ही रहने वाले मोहन साहू के रूप में हुई है। घटनास्थल पर SDOP बेमेतरा मनोज तिर्की और चौकी देवरबीजा प्रभारी राकेश साहू भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों और गांववालों से पूछताछ की है। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।