Skip to main content

4thnation

बेटियों के साथ गंदी हरकत करने वाले पिता और फूफा गिरफ्तार, पांच साल से कर रहे थे परेशान, भेजे गए जेल

भिलाई (छत्तीसगढ़)। मंदबुद्धि मां की किशोर बेटियों के साथ गंदी हरकत करने मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बेटियों के पिता और उनके फूफा को गिरफ्तार किया है। आरोपी फूफा एक बेटी के साथ जबरिया शारीरिक संबंध बनाता था और पिता दोनों बेटियों के साथ बुरी नियत से अश्लील छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दफा 294, 506, 354, 376 तथा पॉस्को एक्ट की धारा 8 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। पीड़ित किशोरियों की मां मंदबुद्धि है। वर्ष 2017 में पीड़ित परिवार की एक किशोरी जब 16 साल की थी, तब किशोरी के फूफा ने डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा था। दरअसल किशोरी जिस स्कूल में पढ़ती थी वह स्कूल फूफा के घर के पास था। जिसके कारण किशोरी लंच टाइम में फूफा के घर जाकर खाना खाती थी। 27 अगस्त 2017 को भी किशोरी फूफा के घर खाना खाने गई थी। बुआ कहीं बाहर गई थी। उस दिन फूफा ने अकेलेपन का फायदा उठाकर किशोरी के साथ अश्लील हरकत की साथ ही इस बारे में किसी बताने पर उसकी बुआ को छोड़ देने की धमकी दी। जिसके बाद फूफा प्रायः किशोरी के साथ डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने लगा।

परेशान किशोरी द्वारा फूफा की इस हरकत की जानकारी अपने पिता को दी गई, तो पिता ने डांट-डपट कर किशोरी को इस संबंध में किसी को कुछ बताने से मना कर दिया। किशोरी का स्कूल जाना भी बंद करा दिया। जिसके बाद किशोरी और उसकी बहन को खाना में कुछ मिलाकर उनके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा था। पिता की इस हरकत से परेशान दोनों बहन रायपुर में अलग किराए का मकान लेकर रहने लगी थी। लेकिन पिता ने परेशान करना बंद नहीं किया। अंततः दोनों बहनों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी।