Skip to main content

4thnation

बीच रास्ते पर तलवार से केक काट दिखा रहे थे जलवा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, लॉकअप में मना बर्थडे

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। बीच रास्ते में बर्थडे सेलिब्रेट करने और तलवार से केक काटने वाले युवको यह सेलिब्रेशन काफी महंगा पड़ा। सरेराह तलवार का प्रदर्शन करने वाले बर्थडे बॉय सहित तीन युवको जन्मदिन पुलिस के लॉकअप में मनाना पड़ा। इन युवकों के साथ दर्जन भर युवक और मौजूद थे, पुलिस को देखकर अधिकांश युवक मौके से भाग निकले।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। रिंग रोड-2 से नर्मदा नगर जाने वाले मार्ग पर अमेरी चौक में सोमवार की रात युवकों का जमावड़ा लगा था। यहां युवकों की भीड़ जन्मदिन और बीच सड़क में केक काटने के लिए जुटी थी। युवक मस्ती करते हुए बीच सड़क में केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे थे। तभी सिविल लाइन पुलिस को इसकी जानकारी मिली। खबर मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंच गई।

इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को दबोच लिया। एक युवक के मुंह में केक लगा था और उसके हाथ में तलवार था। पूछताछ में पता चला कि अमेरी निवासी लखन पात्रे (22 वर्ष) का जन्म दिन था और वह दोस्तों के साथ तलवार लेकर केक काट रहा था। पुलिस ने उसके निवासी अमेरी दोस्त लक्ष्मीराज टोंडे (25 वर्ष) और अमेरी के ही सचिन दिवाकर को पकड़ लिया। पुलिस तीनों लड़कों को थाने लेकर आ गई। युवक से तलवार जब्त कर बर्थडे बॉय लखन और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।