Skip to main content

4thnation

नारायणपुर जिले की सीमा पर डीआरजी टीम की नक्सलियों से मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने का अंदेशा

नारायणपुर (छत्तीसगढ़)। कांकेर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियो के साथ डीआरजी टीम मुठभेड़ होने  की खबर है। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने के कारण कई नक्सलियों के घायल होने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। डीआरजी की टीम ने घटना स्थल हथियार सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर नारायणपुर जिला मुख्यालय से शनिवार की सुबह डीआरजी की टीम कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र किसकोड़ो, बंडपाल गांव की ओर रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कांकेर जिले कें देवगांव जंगल मे शनिवार देर शाम नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हो गए। डीआरजी टीम ने घटना स्थल पर मिले खून के धब्बों से कई नक्सली के घायल होने की आशंका जता रहे है। इसके साथ ही डीआरजी की टीम ने घटना स्थल से हथियार सहित दैनिक उपयोग की सामग्री को बरामद कर लिया है।