Skip to main content

4thnation

तलाकशुदा महिला का शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण, आरोपी मैनेजर गया जेल

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पीडि़त महिला एक बच्चें की मां भी है। इस मामले की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376(2)ढ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है।
मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 33 वर्षीया पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि रायपुर निवासी एक फायनेंस कंपनी के मैनेजर मनीष धीवर (37 वर्ष) से उसका लगभग दो वर्ष पूर्व राजिम में परिचय हुआ था। महिला मोहन नगर थाना क्षेत्र की निवासी है और स्वयं इस फायनेंस कंपनी में काम करती थी। परिचय दौरान के आरोपी ने महिला के समक्ष शादी करने का प्रस्ताव रखा था। जिससे उसने एक बच्चें की मां होने तथा अन्य धर्म की होने का हवाला देते हुए इंकार कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार उसके सामने प्रेम इजहार करता रहा। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मनीष दुर्ग आया और उससे बातचीत करने का हवाला देते हुए एक होटल में बुलाया। जहां उसके साथ जबरिया शारीरिक संबंध बनाए जिसके बाद यह सिलसिला लगातार चलने लगा। आरोपी दुर्ग में आकर महिला के साथ विभिन्न लाज में जाकर शारीरिक संबंध बनाता था। जिसके बाद महिला द्वारा शादी का प्रस्ताव स्वीकार करने पर युवक ने इंकार कर दिया। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।