Skip to main content

4thnation

खखरी बांध के पास मिला 2 माह के मासूम का शव, पुलिस ने की पड़ताल प्रारंभ

कवर्धा (छत्तीसगढ़) जयराम लोधी। शहर की सीमा पर स्थित ग्राम दानी घटोली के पास से पुलिस द्वारा एक मासूम का शव बरामद किया गया है। शव के दो दिन पुराना होने की जानकारी पुलिस ने दी है। मासूम के शव को किन परिस्थियों में किसने फेका है। इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है।
कवर्धा थाना पुलिस को ग्राम कोटवार संतोष गंधर्व ने सूचना दी थी कि ग्राम ठाठापुर मार्ग पर स्थित खखरी बांध के पास एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस ने पहुंचने कर जांच की। माना जा रहा है कि शव लगभग दो दिन पुराना है। बच्ची की उम्र लगभग 2 माह है। बच्ची के शरीर पर गर्म कपड़े थे। इसके अलावा शरीर कुछ स्थानों पर फफोले भी थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल प्रारंभ कर दी है।