Skip to main content

4thnation

कोरोना संक्रमित विचाराधीन बंदी अस्पताल से हुआ फरार, जेल प्रहरी निलंबित

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण केंद्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक राजेन्द्र  कुमार गायकवाड़ द्वारा जेल प्रहरी मनीष कुमार बंछोर को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला  जेल रामानुजगंज  नियत किया गया है।
जेल अधीक्षक गायकवाड़ ने बताया है कि जेल प्रहरी मनीष कुमार बंछोर की ड्यूटी जिला अस्पताल अम्बिकापुर के कोविड वार्ड में उपचार करा रहे विचाराधीन बंदी संतोष यादव की देख-रेख के लिए लगाई गई थी। 10 मई की रात्रि 2 बजे से प्रातः6 बजे के बीच बंदी संतोष यादव वार्ड से चकमा देकर फरार हो गया। कर्तव्य का निवर्हन सजगता एवं सतर्कतापूर्वक नही किये जाने के कारण केंद्रीय जेल अम्बिकापुर के प्रहरी मनीष कुमार बंछोर को जेल अधीक्षक द्वारा तत्काल निलंबित कर दिया गया।