Skip to main content

4thnation

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम..

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम शनिवार को जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल डीजल के कीमतों में कोई भी परिवर्तन नहीं देखने को मिला है। बड़े महानगरों में दाम जस के तस बने हुए हैं। देश में आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल की कीमत में बदलाव पिछले साल मई में देखने को मिला था। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल छह रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी।जानिए आपके शहर में कितना है दामपेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है