Skip to main content

4thnation

गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 280 अंक टूटा, निफ्टी 17400 के नीचे पहुंचा….

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के शुरुआती कारोबारी सेशन में बिकवाली दिख रही है। इस दौरान सेंसेक्स 350 अंकों तक फिसलता दिखा। शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी। फिलहाल सेंसेक्स 280.75 अंकों की गिरावट के साथ 59,130.33 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 66.65 अंकों की गिरावट के साथ 17,385.25 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है।