4thnation

नहीं नजर आया चांद, वक्फ बोर्ड के अनुसार अब सोमवार को मनाई जाएगी ईद

Alok 18 2

रायपुर (छत्तीसगढ़)। ईद-उल-फितर का चांद आज शनिवार शाम को कहीं भी नजर नहीं आया इसलिए कल रविवार को भी रोजा रखा जाएगा और सोमवार को ईद मनाई जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा चांद के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 38 केन्द्र निर्धारित किए गए थे। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा उन्हें यह निर्देश दिए गए थे कि प्रदेश में किसी भी जिले अथवा कस्बे में चांद नजर आता है तो तत्काल इसकी सूचना राज्य वक्फ बोर्ड को दें ताकि समय पर शरई-तस्दीक प्राप्त कर ईद मनाने का एलान किया जा सके, लेकिन कहीं भी चांद दिखाई नहीं देने की वजह से अब रविवार को भी रोजा रखा जाएगा और सोमवार को ईद मनाई जाएगी।