Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ में करोना से संक्रमित 6 और मरीज मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 10

Alok 18 2

रायपुर (छत्तीसगढ़)। प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 6 और मरीजों की पहचान हुई है। इनके साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या 66 हो गई है। जो नए मरीज मिले हैं, उनमें जांजगीर के 5 और कोरिया जिले का एक मरीज हैं। एम्स अधीक्षक कारण पिपरे ने इसकी पुष्टि की है।
संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में लाया जा रहा है। इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 10 हो गई है. वहीं प्रदेश में अब कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 66 हो गई है, जिनमें से 56 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।