Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री ने बेमेतरा के श्रमिक दम्पति की मृत्यु पर 5 लाख रूपए की सहायता स्वीकृत की

Alok 18 2

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से छत्तीसगढ़ के बेमेतरा लौट रहे श्रमिक दम्पति की सड़क हादसे में शुक्रवार 8 मई को मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्रमिक दम्पति के परिवारजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से तत्काल 5 लाख रूपए की सहायता की स्वीकृति प्रदान की है।  
आपको बता दें कि बेमेतरा जिले के नवागढ़ इलाके के गांव रनबोर में रहने वाले श्री कृष्णा साहू मजदूरी करने लखनऊ गए थे। लॉकडाउन के कारण काम बंद हो जाने की स्थिति में लखनऊ से सायकल से परिवार सहित वापस बेमेतरा लौट रहे थे। वापसी के दौरान रास्ते में ही अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट होने के कारण श्री कृष्णा साहू और उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई।

PicsArt 04 04 06.30.09