Skip to main content

4thnation

दंतेवाड़ा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देख सकेंगे परिणाम

Alok 18 2

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2020-21 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसके तहत सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के सत्र 2020-21 में कक्षा 6 वीं और 9 वीं में प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम सैनिक स्कूल अम्बिकापुर की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सैनिक स्कूल अम्बिकापुर डॉट ओआरजी  डॉट इन पर लॉगिन कर देखी जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए प्रवेश तिथि पृथक से सूचना सम्बंधित अभिभावकों को पंजीकृत डाक के द्वारा दी जायेगी। प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल अम्बिकापुर कर्नल जितेन्द्र डोगरा ने अभ्यर्थियों के माता-पिता और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम का कार्यालयीन वेबसाइट से अवश्य मिलान करें और नियमानुसार प्रवेश सम्बन्धी प्रक्रिया को पूर्ण करने आवश्यक तैयारी समयपूर्व कर लेवें।

PicsArt 04 04 06.30.09