Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 से 18 जुलाई तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सत्र 14 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई तक चलेगा। कुल पाँच कार्यदिवसों में आयोजित होने वाले इस सत्र में वित्तीय मामलों के साथ-साथ विधायी और विधि संबंधी कार्यों का निष्पादन किया जाएगा।

सत्र के दौरान सरकार द्वारा महत्वपूर्ण विधेयकों को प्रस्तुत किए जाने की संभावना है, वहीं विपक्ष भी कई जनमुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। हालांकि सत्र की अवधि सीमित है, लेकिन राजनीतिक रूप से यह सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी विधायकों को जानकारी भेज दी गई है और प्रशासनिक स्तर पर सत्र की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Screenshot 2025 06 17 140033