Skip to main content

4thnation

अंजोरा में दिव्यांगजन के लिए प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, 28 लाभार्थियों का हुआ परीक्षण

दुर्ग, 10 जून 2025। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले में निवासरत ऐसे दिव्यांगजन, जिन्होंने अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है या जिनके प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है, उनके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

यह दिव्यांग प्रमाणीकरण, चिन्हांकन और मूल्यांकन शिविर 10 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत अंजोरा (ख), विकासखंड दुर्ग में सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन जिला समाज कल्याण कार्यालय और जिला चिकित्सालय दुर्ग के समन्वय से किया गया।

शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 28 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। उपस्थित दिव्यांगजनों का परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया जिसमें शामिल थे:

  • डॉ. आर. के. नायक – अस्थिबाधित विशेषज्ञ
  • डॉ. बी. एन. वाहने – नेत्र बाधित विशेषज्ञ
  • डॉ. रेणु तिवारी – श्रवण बाधित विशेषज्ञ

शिविर में सुश्री प्रिया साहू (जिला पंचायत सदस्य), ग्राम पंचायत अंजोरा (ख) के सरपंच श्री संतोष सारथी, जनपद सदस्य श्री किशोरी देशमुख, श्रीमती संगीता माखन साहू, श्री जंतराम ठाकुर (उपसंचालक समाज कल्याण, शिविर प्रभारी) सहित क्षेत्र के पंचगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर दिलाना तथा उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध कराना रहा, ताकि वे स्वावलंबी जीवन की ओर बढ़ सकें।