Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें देरी से चलेंगी

छत्तीसगढ़: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के गोंदिया-गंगाझरी स्टेशनों के बीच समपार फाटक पर गर्डर डी लॉन्चिंग के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी। रेलवे ने 17 और 21 जनवरी को ट्रैफिक ब्लॉक लेकर यह कार्य करने का निर्णय लिया है।

गोंदिया-गंगाझरी स्टेशनों के बीच समपार फाटक क्रमांक 510 पर गर्डर डी लॉन्चिंग के लिए 17 जनवरी को रात 10:15 बजे से 18 जनवरी की सुबह 1:55 बजे तक और 21 जनवरी को सुबह 11:20 बजे से 22 जनवरी की सुबह 3:05 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:

  • 18 एवं 22 जनवरी को रद्द ट्रेनें:
    • गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग-गोंदिया पैसेंजर
    • गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया-दुर्ग पैसेंजर
    • गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
    • गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर
    • गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर
    • गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर
    • गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
    • गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर
    • गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर
    • गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर

इसके अलावा, निम्नलिखित ट्रेनें नियंत्रित समय पर चलेंगी:

  • 17 जनवरी 2025: गाड़ी संख्या 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से चलेगी।
  • 18 जनवरी 2025: गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 15 मिनट देरी से चलेगी।
  • 21 जनवरी 2025: गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट नियंत्रित रहेगी।
  • 21 जनवरी 2025: गाड़ी संख्या 18239 गेवरा रोड-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट देरी से चलेगी।