Skip to main content

4thnation

पहले मांगे उधार के पैसे वापस, फिर घोंप दिया सीने में चाकू, युवक गंभीर

आपसी लेन देन के विवाद को लेकर शहर में चाकू बाजी की घटना घटित हो गई। आरोपी ने पहले उधार में दी गई रकम की वापसी की मांग की, जिसके बाद चाकू को युवके के सीने में घोंप दिया। गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के रायपुर रैफर किया गया है। जहां उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है।

AAEAAQAAAAAAAAdNAAAAJGU5MzI5NTk1LWNlMGMtNGRjYy1iZmU0LTEzNjRhZTdlNGI4Mg

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के रामनगर उरला की है। घायल युवक रामनगर निवासी सोनू चंद्राकर अपने दोस्तों के साथ राजा दाऊ के मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान गिरधारी नगर निवासी यशवंत चंद्राकर मौके पर पहुंचा और सोनू से उधार दी गई रकम की वापसी को लेकर विवाद करने लगा। साथी युवक कुछ समझ पाते इससे पहले ही यशवंत ने अपने पास रखे चाकू को सोनू के सीने में उतार दिया। गंभीर रुप से घायल सोनू को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर के अस्पताल रैफर कर दिया गया है। रविवार शाम को घटित इस घटना की रपट घायल सोनू के भाई प्रमोद चंद्राकर ने पुलिस में दर्ज कराई है। मामले में मोहन नगर पुलिस ने आरोपी यशवंत चंद्राकर के खिलाफ दफा 307 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।