Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मंगलवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चार वीर बच्चों को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान वीर बालकों को छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के द्वारा दिया जा रहा है। अमर ज्योति जाहिरे ने पिकनिक के दौरान अपने दोस्त को डूबने से बचाया था। उन्हें साहिबजादा अजीत सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। छाया विश्वकर्मा ने पागल कुत्ते से अपनी बहन की जान बचाई। उन्हें साहिबजादा जुझार सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जानवी राजपूत ने करेंट से अपने भाई की जान बचाई। उन्हें साहिबजादा जोरावर सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भामेश्वरी निर्मलकर ने तालाब में डूबने से दो बालिकाओं को बचाया। उन्हें साहिबजादा फतेह सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।