अमित शाह का बालाघाट दौरा रद्द, दुर्ग में भरी हुंकार, कहा भूपेश सरकार हर मोर्चे पर फेल, कर्ज में डुबो दिया छत्तीसगढ़ को

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मिशन 2023 और 2024 के तहत वरिष्‍ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज दुर्ग आगमन हुआ। वहीं खराब मौसम के कारण अमित शाह का बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम नहीं हो सका। बालाघाट में खराब मौसम के कारण अमित शाह का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। उन्होंने दुर्ग आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार और केंद्र में मोदी की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में शासित कांग्रेस की भूपेश सरकार पर हमला करते हुए हर मोर्चे पर विफल बताया। छत्तीसगढ़ में एक हजार किसानों ने आत्महत्या करने का दावा भी उन्होनें किया। कहा बेरोजगारी लगातार बढ़ी है। केंद्र सरकार ने 74 हजार करोड़ रुपए किसानों के बैंक अकाउंट में भेजा। भूपेश सरकार ने मात्र 12,100 करोड़ रुपए किसानों, गरीबों को दिए। इससे पहले उन्होंने पद्मश्री उषा बारले के घर जाकर उनसे व परिवार से मुलाकात की।

Picsart 23 06 22 19 14 08 024

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर केंद्रीय नेता जनता के बीच जा रहे हैं। इसी सिलसिले में गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को दुर्ग पहुंचे। अमित शाह ने कहा, भूपेश बघेल की सरकार ने शराबबंदी की घोषणा की थी, शराब की होम डिलीवरी करने लगी। 10 लाख नौकरी देने का वादा किया, लेकिन युवाओं को नौकरी नहीं दी। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन नहीं दिया। बुजुर्ग माताओं को वृद्धा पेंशन अब समय पर नहीं पहुंच रही है। प्रदेश पर 1.5 लाख करोड़ का कर्ज भी इस सरकार ने कर दिया है।

Picsart 23 06 22 19 16 42 874
पद्मश्री उषा बारले से उनके निवास पर की मुलाकात

अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार ने 38 लाख किसानों को 6 हजार हर साल दिया। 35 लाख जल कनेक्शन दिया। 38 लाख महिलाओं के लिए शौचालय बनवाया। 52 लाख परिवार को 5 किलो अनाज दिया। 6 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया।आईआईटी भिलाई भी केंद्र सरकार ने दिया।2 लाख से ज्यादा लोगों को जल जीवन के तहत नल कनेक्शन मिला।

Picsart 23 06 22 19 15 42 137

शाह ने कहा 2014 से पहले केंद्र में सोनिया-मनमोहन की 10 साल की सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया था। 2014 से पहले जब केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी। तब उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया। आज मोदी जी की सरकार को 9 साल हो गए हैं, विपक्ष घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो आए दिन आतंकवादी हमला होते थे। आलिया, मालिया, जमालिया पाकिस्तान से घुसते थे और जवानों का सर काटकर ले जाते थे। मोदी सरकार में पाकिस्तान ने उरी, पुलमावा में हमला किया तो पीएम मोदी ने 10 दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को सबक सिखाया।

उन्होंने कहा 5 अगस्त 2014 को धारा 370 को हटाया कांग्रेस कह रही थी मत हटाओ। राहुल के नेतृत्व में सभी कहते रहे कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन हकीकत ये रही की वहां एक कंकड़ तक नहीं चला।
शाह ने लोगों से कहा कि वे जनवरी में अयोध्या का टिकिट तैयार रखें, क्योंकि मंदिर के गर्भगृह में रामलला के दर्शन होने वाले हैं। वे बोले प्रभु राम का मंदिर बनाने को लेकर कांग्रेस लटका रही थी, भटका रही थी। मोदी जी ने ये काम किया और जनवरी में लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे। प्रभु श्री राम को उसी जगह स्थापित किया गया। जिस स्थान में उनका जन्म हुआ था।