Skip to main content

4thnation

एक्ट्रेस आलिया भट्ट पति रणबीर और बेटी राहा संग सेलिब्रेट करेंगी अपना जन्मदिन..

बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया का जन्म बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर महेश भट्ट के घर हुआ था।बॉलीवुड में ‘स्टूडेंट’ बनकर आई और आज पूरी इंडस्ट्री में राज कर रही है। ये जन्मदिन एक्ट्रेस के लिए कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। शादी और मां बनने के बाद आलिया अपने इस 30वें जन्मदिन को काफी यादगार बनाने वाली हैं।साल 2022 में आलिया भट्ट ने 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 अप्रैल को रणबीर कपूर संग परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में वास्तु हाउस में फेरे लिए थे। तीन दिन तक इस कपल की शादी के फंक्शन चले थे।शादी के दो महीने बाद एक्ट्रेस के अपने मां बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। शादी के 7 महीने बाद नवंबर में एक्ट्रेस मां बनी उन्होंने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया। वहीं, शादी के बाद ये आलिया का पहला बर्थडे है। ऐसे में रणबीर भी इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर अपनी वाइफ के लिए एक खास केक बनाने का ऑर्डर दिया है, जिस पर राहा की मां (Raha’s Mom) लिखा होगा। फैंस भी आलिया के जन्मदिन की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।मंगलवार दोपहर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। खबरों की माने तो आलिया अपनी हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग के लिए लंदन के लिए रवाना हुई है। इस दौरान उनकी बेटी राहा, मां सोनी, बहन शाहीन भट्ट भी उनके साथ रवाना हुई है। कहा जा रहा है कि लंदन में ही आलिया अपना बर्थडे सेलिब्रेशन करेंगी और बेहद खास होगा।