Skip to main content

4thnation

भिंभौरी में भाजपा के आयोजित होली मिलन समारोह में 2023 में बहुमत से सरकार बनाने का किया गया आव्हान

बेमेतरा (छत्तीसगढ़) अजीत राजपूत। भारतीय जनता पार्टी भिंभौरी मण्डल के महामंत्री जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पोषण वर्मा के द्वारा होली मिलन समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन सुखमयी पैलेश भिभौरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल व अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मंत्री पूर्व विधायक अवधेश चंदेल थे।

सांसद विजय बघेल व पूर्व विधायक अवधेश चन्देल ने कार्यकर्ताओं गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी व कार्यकर्ताओं को 2023 चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमर कसने की बात कही, इस बीच पूर्व विधायक अवधेश चंदेल कार्यकर्ताओं से साथ फ़ाग गीत गाते व जम कर झूमते नजर आए।
महामंत्री पोषण वर्मा ने बताया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का भगवा गमछे से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की अहम ताकत है जिसके दारोमदार में हम 2023 में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनायेगे।

इस होली मिलन समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रह्लाद रजक,जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा मण्डल अध्यक्ष यशवंत वर्मा, महामंत्री त्रिलोचन वर्मा,राजा साहू,जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी वर्मा,राहुल टिकरिहा,वरिष्ठ नेता विनोद दुबे,सुनील राजपूत,रघुनंदन तिवारी,संजीव तिवारी,प्रह्लाद वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता साहू,पार्षद शिव झड़ी सिन्हा, भाजयुमो जिला महामंत्री होलूराम साहू, मीडिया प्रभारी कमल साहू, मनोज अग्रवाल, रोहित साहू , युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।