Skip to main content

4thnation

सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली परशुराम की जयंती पर शोभायात्रा, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। हिंदुओं के अराध्य परशुराम जी की जयंती पर्व के उपलक्ष्य में सर्वब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जवाहर चौंक स्थित मस्जिद के पास व शनिचरी बाजार दुर्ग में मुस्लिम समाज द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा आइसक्रीम, लीची ज्यूस, फ्रूटी ज्यूस एवं पेय जल का वितरण कर ब्राह्मण समाज के लोगो को परशुराम जी की जयंती पर्व की शुभकामनाये दी।

इस अवसर पर जाकिर सिद्दीकी, अज़हर जमील, रजा खोखर, अहमद चौहान, अबरार पंवार, दुर्ग जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार जरीन, जावेद चौहान, इमरान गहलोत, रज़ा गहलोत, नासिर चौहान, जावेद चौहान, ज़हीर तिगाला, अब्दुल जब्बार खान, जुनैद चौहान, आदिल पंवार, आरिफ तिगाला, अज्जू तिगाला, अल्ताफ चौहान, सद्दाम तिगाला, साबीर गहलोत, आदम पंवार, सुहैल चौहान, जहीर भाई, असलम भाई, शरीफ खान, सहित समाज के सैकड़ों साथी उपस्थित थे।