Skip to main content

4thnation

वीरांगना अवंति बाई लोधी के नाम से दिया जाएगा नारी सशक्तिकरण सम्मान, मुख्यमंत्री बघेल ने की घोषणा

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीरांगना अवंति बाई लोधी के नाम से नारी सशक्तिकरण सम्मान की घोषणा की है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को “नारी सशक्तिकरण सम्मान” के रूप में दिया जाएगा।
यह घोषणा मुख्यमंत्री बघेल बेमेतरा के संबलपुर ग्राम में बलिदान दिवस  के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की है। उन्होंने कहा कि साहस और शौर्य की प्रतिमूर्ति वीरांगना अवंति बाई लोधी की जीवन गाथाओं से नई पीढ़ी प्रेरणा ले और दृढ़ संकल्पित हो न्याय की लड़ाई लड़े।