Skip to main content

4thnation

दुर्ग शहर में स्थापित होगी महर्षि वाल्मीकि की पहली प्रतिमा, स्थल विकास के लिए महापौर ने दी 80 हजार की स्वीकृति

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। अखिल भारती महर्षि वाल्मीकि समाज द्वारा शहर में महर्षि वाल्मीकि की पहली प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। प्रतिमा के लिए चिंहित स्थल के विकास के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपनी निधि से 80 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस निधि से स्टील रेलिंग व चबूतरा निर्माण किया जाएगा।

इस मौके पर महापौर बाकलीवाल ने कहा दुर्ग का प्रथम नागरिक होने के कारण मेरा हर धर्म समुदाय की भावनाओं का सम्मान आदर करना दायित्व है इस कड़ी में मेरा सौभाग्य है की सिद्धार्थ नगर में शहर का पहला महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा स्थापित करने चबूतरा निर्माण में अपनी भागीदारी निभा रहा हूं । उन्होंने कहा वाल्मीकि समाज के लोग भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना महात्वपूर्ण योगदान दे रहे है। और समाज के सदस्यों द्वारा धूमधाम एव हर्षोउल्लास के साथ महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाया जाता है। सिद्धार्थ नगर काली मंदिर के पास शिव मंदिर के बाजू में रिक्त जगह पर चबूतरा निर्माण कराया जाएगा। चबूतरा निर्माण कार्य हेतु समाज के सदस्य लोगो ने महापौर का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान समाज के उपाध्यक्ष शुभम गोईर, सदस्य आनंद करोसिया संतोष श्यामसुखा किरण गोईर, नितिन करोसिया, कपिल गोइर, विनय म्हरोलिया, उमेश करोसिया के साथ निहाल करोलिया एवं अन्य मौजूद थे।