Skip to main content

4thnation

सीएम बघेल के जन्मदिवस पर एनएसयूआई ने की मोर गौठान, मोर जिम्मेदारी अभियान की शुरुआत

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर एनएसयूआई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के  निर्देश पर  “मोर गौठान, मोर ज़िम्मेदारी” अभियान की शुरुवात की गई। अभियान के तहत पुलगांव स्थित गौठान में समस्त कांग्रेसजनों द्वारा गौठान में रहने वाले पशुओं के लिए पूरे साल के लिए चारे का इंतजाम करने का संकल्प लिया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा 2000 हजार रुपए का चेक और 6 क्विंटल सूखा चारा गौठान समिति को सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, नगर निगम के सभापति राजेश यादव, छितिज चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थे।

इसके अलावा पुलगांव चौक दुर्ग में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व मे मास्क ,सेनिटाइजर वितरण किया गया। आम राहगीरों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौवंश के संरक्षण और हाल ही में गौधन न्याय योजना के माध्यम से देश दुनिया की सबसे बड़ी गौसेवा शुरू की है। इसी गौसेवा के भाव के साथ रविवार को गौठान में प्रदेश के मुखिया का जन्मदिन मन जिले के गौठान में जाकर हर्षोल्लास के साथ पर्व के रूप में जन्मदिन को मना करके आम जनों को,राहगीरों को मुँह मिठा भी कराया गया। इस अवसर पर आर.एन.वर्मा, दीपक दुबे, अजय शर्मा, जयंत देशमुख, कुणाल तिवारी सहित एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा, अमन दुबे, अमोल जैन, विनिस साहू,रवि साहू, हरीश देवांगन, गोल्डी कोसरे, आकाश, विवेक, आनंद साहू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथि थे।