Skip to main content

4thnation

यूपीएससी में 31 वां रैंक हासिल करने वाली सिमी करण फेसबुक पर कल होंगी लाइव

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा परीक्षा में 31 वां रैंक हासिल कर भिलाई की सिमी करण ने इतिहास रचा है और हमारे दुर्ग जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे सैकड़ों प्रतिभागियों का हौसला बढ़ा है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए वे मार्गदर्शन हेतु दुर्ग जिले के फेसबुक पेज पर सोमवार शाम 5 बजे लाइव रहेंगी। दुर्ग जिले के प्रतिभागी एवं युवा इस दौरान अपनी जिज्ञासाओं का समाधान सुश्री सिमी से प्राप्त कर सकते हैं।
सिमी संघीय सिविल सेवा के अतिरिक्त इस तरह की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में भी युवाओं को संदेश देंगी।
इस लिंक https://www.facebook.com/DurgDist/ पर क्लिक कर उनसे शाम 5 बजे जुड़ सकते हैं और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। बता दें कि कि सिमी ने अपनी आरंभिक पढ़ाई डीपीएस से की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मुम्बई से स्नातक किया।