Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री बघेल व मंत्री डॉ. डहरिया ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर (छत्तीसगढ़)। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिवस आज सादी पूर्ण तरीके से मनाया गया। मंत्री साहू ने पहले ही कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया था। वे अपने रायपुर स्थित शासकीय आवास में ही रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के रायपुर निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने साहू के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की।

PicsArt 08 06 08.50.15

वहीं नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भी आज गृह,  जेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को उनके शासकीय निवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. डहरिया ने गृह मंत्री साहू के लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।