Skip to main content

4thnation

अमेरिकी नौसेना में पहली बार अश्वेत महिला उड़ाएगी लड़ाकू विमान

(USA). अमेरिकी नौसेना में पहली बार कोई अश्वेत महिला लड़ाकू विमान पायलट बनी है। पहली अश्वेत महिला के लड़ाकू विमान पायलट बनने पर अमेरिकी नौसेना ने उनका स्वागत किया है। गुरुवार को अमेरिकी नौसेना ने एक ट्वीट कर इसे, ‘इतिहास रचना बताया है। लेफ्टिनेंट जे. जी. मेडलाइन स्वीगल ने नौसैन्य फ्लाइट स्कूल पूरा किया और इस महीने के अंत में उन्हें फ्लाइट अधिकारी का बैज मिलेगा। जिसे ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ के नाम से जाना जाता है। आपको बता दे कि’ स्वीगल की इस उपलब्धि से 45 साल पहले 1974 में रोजमैरी मरीनर लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला बनी थीं। अधिकारियों के मुताबिक, स्वीगल को टेक्सास के किंग्सविले में रेडहॉक्स ऑफ ट्रेनिंग स्कवाड्रन 21 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वीगल के नौसेना में पहली अश्वेत महिला लड़ाकू विमान पायलट बनने की ये ख़बर ऐसे समय में आई है जब हाल ही में अमेरिका में अश्वेत नागरिकों के अधिकारों को लेकर जबरदस्त आंदोलन हुए हैं।