Rajim Kumbh 2026: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्व राजिम कुंभ (कल्प) मेला 2026 अब नजदीक है। इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में Rajim Kumbh 2026 preparations की विस्तृत समीक्षा की।
यह मेला 1 से 15 फरवरी 2026 तक गरियाबंद जिले के त्रिवेणी संगम (राजिम) में आयोजित होगा, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
🛕 श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान मंत्री अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि
“राजिम कुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान है। यहां आने वाले हर श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण मिलना चाहिए।”
उन्होंने निर्देश दिए कि 1 फरवरी से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार होनी चाहिए, ताकि मेले की शुरुआत बिना किसी अव्यवस्था के हो सके।
🚑 सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर पहलू पर चर्चा
Rajim Kumbh 2026 preparations के तहत जिन व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई, उनमें शामिल हैं—
- संगम स्नान के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती
- स्वच्छता और कचरा प्रबंधन
- पेयजल और जल प्रबंधन
- यातायात व्यवस्था और पार्किंग
- शटल सेवा
- कांवड़ियों के लिए शेड
- संत-महात्माओं के विश्राम गृह
- चिकित्सा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं
- दाल-भात केंद्र
- सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, लोकनृत्य
- अखाड़ा जुलूस और मीना बाजार
📊 कलेक्टर ने पेश की प्रगति रिपोर्ट
गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अब तक की तैयारियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। मंत्री ने कुछ बिंदुओं पर तेजी लाने और सुधार करने के निर्देश भी दिए।
🏛️ कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अहम बैठक में
- महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी,
- विधायक रोहित साहू और इंदर साहू,
- धर्मस्व विभाग के सचिव अविनाश चंपावत,
- रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे
सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
🌊 राजिम कुंभ: आस्था और संस्कृति का संगम
त्रिवेणी संगम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों का मिलन होता है। यहां लगने वाला राजिम कुंभ छत्तीसगढ़ का सबसे पवित्र धार्मिक मेला माना जाता है। हर साल देशभर से साधु-संत और श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
इस बार सरकार चाहती है कि Rajim Kumbh 2026 preparations के जरिए यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श मॉडल बने।
