एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर भाजपा जनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी

दुर्ग: एकात्म मानववाद के प्रेरणादायी विचारक, महान चिंतक और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर तिलक और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

Screenshot 2025 09 25 142910

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित अपने संबोधन में कहा कि उनका ‘एकात्म मानववाद’ का सिद्धांत भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में आज भी प्रेरणा स्रोत है। कौशिक ने कहा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार अंत्योदय के लक्ष्य की प्रतिमूर्ति हैं, जो सभी का विकास और समावेशन चाहते थे। उनका व्यक्तित्व त्याग और तपस्या का अनूठा उदाहरण है।”

कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री दिलीप साहू, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, वरिष्ठ नेता प्रितपाल बेलचंदन सहित अनेक प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेंद्र कौशिक ने पंडित दीनदयाल के भारतीय जनसंघ में योगदान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतीक चिन्तक के रूप में उनकी भूमिका और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए विचारों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम अपने जीवन को सार्थक और देश को मजबूत बना सकते हैं।”

Screenshot 2025 09 25 142927

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।