खुली मदिरा दुकाने, भारी भीड़, नहीं हो रहा नियमों का पालन

Alok 18 2
PicsArt 05 04 12.13.41

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। लॉकडाउन के तीसरे चरण के साथ ही जिले की अधिकांश मदिरा दुकानें खुल गई है। मदिरा दुकानों के खुलने का समय प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे निर्धारित किया गया है। सबेरे दुकानों के खुलते ही मदिरा प्रेमियों का जमावड़ा लग गया था। इस दौरान ग्राम अंडा की दुकान में भारी भीड़ हो गई। इस भीड़ सोशल व फिजीकल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। आपको बता दें कि लॉकडाउन-2 के अंतिम दिन ही दुर्ग में कोरोना के 8 पॉजिटिव मरीज मिले है। इसके बावजूद मदिरा दुकानों में इस प्रकार की नियमों की अनदेखी चिंता का विषय है।

PicsArt 04 04 06.30.09