कार्यभार ग्रहण करते ही संभागायुक्त ने जारी किया पीडब्लूडी ईई को नोटिस, मामला देवरी बंगला उपतहसील की बिल्डिंग का

WhatsApp Image 2020 02 13 at 6.35.46 PM

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र ने शुक्रवार को बालोद जिले के उप तहसील देवरी बंगला का दौरा किया। वहां पर उन्होंने उप तहसील भवन की स्थिति को देखकर नाराजगी जाहिर की और कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने भवन निर्माण की फाइल दिखाने के निर्देश भी दिए।

PicsArt 01 31 10.32.26

इसी तरह उन्होंने उप तहसील कार्यालय में व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। वहां पर स्वच्छता का ध्यान नहीं रखे जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। आर ओ वाटर मशीन लंबे समय से इंस्टॉल नहीं किए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की और राजस्व अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने तहसील में लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्होंने न्यायालय प्रकरण एवं अन्य प्रकरणों की जानकारी भी ली।