शहीद जवान की पत्नी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया 10000 रुपये का योगदान

Alok 18 2
PicsArt 04 29 07.48.30 1

रायपुर (छत्तीसगढ़)। बस्तर के शहीद जवान उपेन्द्र साहू की पत्नी राधिका साहू ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 10 हजार रूपए की सहयोग राशि जमा की है। शहीद जवान उपेन्द्र साहू एक महीने पहले बस्तर में पूरी बहादुरी से नक्सलियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद की पत्नी राधिका साहू ने खुद बस्तर पुलिस अधीक्षक के पास जाकर यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम से जमा की, और कहा कि अगर आज मेरे पति होते तो वो भी यही करते। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवान की पत्नी राधिका साहू के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस सहयोग के लिए मैं निःशब्द हूं और उन्हें सलाम करता हूं।

PicsArt 04 04 06.30.09