नगर निगम की पहल, नवीन स्कूल मैदान में लगवाया जाएगा अस्थीयी सब्जी बाजार, सुबह 9 से 3 बजे तक खुलेगा

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। नगर निगम द्वारा नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए विशेष पहल की जारही है। शहरवासियों को सब्जी की किल्लत न हो इसके लिए अस्थाई सब्जी बाजार की व्यवस्था निगम प्रशासन द्वारा की गई है। नवीन स्कूल के मैदान में प्रत: 9 बजे से अपरांह 3 बजे तक सब्जी बाजार संचालित किया जाएगा।

PicsArt 01 31 10.32.26

इसके लिए गुरुवार को महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के साथ एसडीएम खेमलाल वर्मा एवं सीएसपी विवेक शुक्ला की मौजूदगी में गोर्वमेंट हाई स्कूल के पीछे स्थित नवीन स्कूल मैदान में जगह चिन्हित की गई। इस संबंध में महापौर बालीवाल ने बताया कि इंदिरा मार्केट और हटरी सब्जी बाजार के करीब 300 से अधिक लोगों को यहां अस्थाई बाजार के लिए विस्थापित किया जाएगा। सब्जी पसरा को सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर कम से कम एक 1 मीटर दूरी पर लगाया जाएगा। निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यहां पर सब्जी बाजार कल से प्रारंभ हो जाएगा।