राजभवन में राज्यपाल ने ताली एवं शंख बजाकर कोरोना सेनानियों का अभिवादन किया

Alok 18 2
PicsArt 03 22 08.21.00

रायपुर(छत्तीसगढ़)। आज रविवार को राजभवन में  राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों ने  शाम 5 बजे कोरोना संक्रमण के बचाव में लगे हुए सेनानियों का अभिनंदन ताली व शंख बजाकर किया। उन्होंने चिकित्साकर्मी, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सुरक्षा बल, मीडियाकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता का घंटी, उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने एकजुट होकर जनता कर्फ्यू में अपना सहयोग दिया, इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देती हूं। उन्होंने अपील की  है  कि आने वाले दिनों में भी कोरोना वायरस के सक्रमण से बचाव के लिए एकजुटता रखें, जागरूक रहते हुए सतर्कता बरतें।

PicsArt 01 31 10.32.26