रात 2:30 बजे दुर्ग के खुर्सीपार में लगी आग, अग्निशमन कर्मियों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

दुर्ग, 22 सितम्बर 2025।
दुर्ग जिले के खुर्सीपार स्थित मिलावट पारा में रविवार की मध्यरात्रि लगभग 2:30 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग श्री राहुल साहू के बंद घर में लगी, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर रवाना हुई और बड़ी बहादुरी का परिचय देते हुए घर में घुसकर पानी की एक गाड़ी से आग पर काबू पाया। अग्निशमन दल की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग की चपेट में आने से घर में रखे कई सामान जलकर राख हो गए।

Screenshot 2025 09 22 225105

अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने समय पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है।

दलप्रभारी धनु यादव और फायर कर्मी संतोष मडरिया, उमाशंकर यादव, पराग भोसले और राजूलाल की टीम ने मिलकर इस आपदा को संभाला। मौके पर मौजूद लोगों ने भी अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना की।

Screenshot 2025 09 22 225125

इस घटना से स्पष्ट है कि अग्निशमन विभाग की तत्परता और समर्पण से शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।