पुलिस थानों में सुनवाई नहीं होने पर सीधे डीजीपी से करें शिकायत

cg police logo copy

रायपुर (छत्तीसगढ़)। प्रदेश के आम नागरिकों की शिकायत की पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर सीधे डीजीपी से शिकायत की जा सकती है। इसके लिए पहले से ही डीजीपी कार्यालय में शिकायत विरूद्ध पुलिस सेल संचालित है। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा आवेदकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किए जाने के निर्देश दिए है। सेल के प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजेश अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।
आवेदक स्वंय उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। इन आवेदनों विधिवत त्वरित कार्यवाही कराई जाएगी। इसके साथ ही पुलिस से होने वाली परेशानियों, पुलिस थानों में सामान्यजन द्वारा प्रस्तुत शिकायतो, रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही न करने पर भी शिकायत इसल सेल के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा थानों में रिपोर्ट करने जाने पर उनके साथ पुलिस कर्मचारियों द्वारा दुव्र्यवहार करने अथवा अनावश्यक विलंब करने एवं पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट होने पर राज्य का कोई भी व्यक्ति पुलिस महानिदेशक के समक्ष उपस्थित होकर सीधे आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।