कलेक्टर ने बताई मास्क की कमी, राज्यसभा सांसद पाण्डेय ने करवाईं  1000 मास्क की व्यवस्था

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जिला में कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने 1000 मास्क जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए है। भाजपा संगठन द्वारा जारी वक्तव्य में बताया गया है कि कलेक्टर ने मास्क के कमी होने की जानकारी सांसद को दी थी। जिस पर पहल करते हुए इन मास्क को जन वितरण के लिए मुहैय्या कराया गया है। मास्क जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी तथा जिला मंत्री संतोष सोनी ने कलेक्टर को सौंपे।

PicsArt 01 31 10.32.26

संगठन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक और जहां संपूर्ण विश्व के साथ-साथ हमारा देश कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रयासरत है। लोग अपने अपने स्तर पर अपनी सहयोग एवं मार्गदर्शन  दे रहे हैं इस जनहित महत्वपूर्ण विषय को लेकर गत दिन भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेस को दुर्ग कलेक्टर से जानकारी मिलने पर कि जनता को बाँटने के लिए मास्क की कमी हो रही है,सांसद ने तुरंत 1000 मास्क की व्यवस्था कराकर दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष उषा टावरी एवं जिला मंत्री संतोष सोनी के द्वारा दुर्ग जिलाधीश अंकित आनंद के पास जनता वितरण के लिए उन्होंने भिजवाया।
दूरभाष के माध्यम से सरोज पाण्डेय ने कहा की आज हमारा देश विषम परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। ऐसे समय में हम सब एकजुट होकर अपना दायित्व छोटे बड़े रूप में निभा ही सकते हैं। आप सभी से मेरा निवेदन आप सभी अपने घरों के अंदर रहें और हो सके तो प्रशासन के द्वारा जो अनुरोध किया जा रहे हैं जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं उनका पालन करें। हमें पूरा यकीन है केंद्र सरकार  कि नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा देश हित में जो फैसले ले रही है उसके सुखद परिणाम ही आएंगे और निश्चित तौर पर हमारा देश कोरोना से हो रही जंग से जरूर जीतेगा।