पोला त्यौहार पर जनता को सीएम बघेल ने दी बड़ी सौगात, 8 करोड़ की लागत से खारून नदी पर नवनिर्मित पुल का किया लोकार्पण

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तिहार पोला के अवसर पर क्षेत्रीय जनता को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज ग्राम उफरा और ग्राम रवेली के मध्य खारून नदी पर 8 करोड़ 35 लाख 81 हजार रूपए की लागत से नव निर्मित पुल का लोकार्पण कर आवागमन हेतु जनता को समर्पित किया।

खारून नदी पर पुल निर्माण हेतु क्षेत्रीय जनता द्वारा वर्षों से मांग की जाती रही है। वर्तमान में पुल निर्माण हो जाने से क्षेत्र के 24 ग्रामों की लगभग 50 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होंगे। पुल निर्माण से क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हो गई है। साथ ही राजधानी रायपुर का दुर्ग जिला मुख्यालय से सीधा आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

Picsart 23 09 14 20 02 37 308

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम उफरा के खारून नदी के तट पर बाबा कुटीर हनुमान मंदिर का दर्शन किया। उन्होंने यहां पर हनुमान जी का विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Picsart 23 09 14 20 01 19 352

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम महुदा में आयोजित पोला महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर पोला महोत्सव को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  बघेल ने गांव के युवा, बुजुर्ग और पहुना बहनों को पोरा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जी ने बैलों का पूजा अर्चना किया और बैल दौड़ का शुभारंभ किया। महोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।